ई-श्रम कार्ड 1000 रुपये अब सब के घर में-हेलो दोस्तों मेरा नाम मोहित है आज में आपको ई-श्रम कार्ड के बारे में बताने जा रहा हु जैसा कि आपको पता है कि केंद्र सरकार ने ई-श्रम कार्ड योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के माध्यम से अधिकांश नागरिकों ने अपना श्रम कार्ड प्राप्त कर लिया है। हालांकि, कुछ नागरिक अभी भी इसके लिए आवेदन कर रहे हैं और वे इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। भारत सरकार ने इस योजना को शुरू करने का कई उद्देश्य रखा है, और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए यह योजना महत्वपूर्ण है।
सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ ई-श्रम कार्ड धारकों को काफी आसानी से मिलता
है। सरकार असंगठित मजदूरों के खातों में धन भेजती है, और इस धन का उपयोग आप अपनी आवश्यकता के अनुसार कहीं भी कर सकते हैं। हालांकि, कुछ लोग इसके बारे में जानकारी नहीं रखते और अपने वर्तमान भुगतान की स्थिति की जाँच करना चाहते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने वर्तमान भुगतान की स्थिति की जाँच कर सकते हैं। इसके लिए आपको आज की खबर को पूरी तरह पढ़ना होगा, हम आपको एक सरल प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे। आप भी अपने वर्तमान भुगतान की स्थिति की जाँच कर सकते हैं।
इस तरीके से अपने भुगतान की स्थिति की जाँच करें:
आप चाहें तो नजदीकी बैंक शाखा में जा सकते हैं और वहां पर आपको अपनी पासबुक में एंट्री करवानी होगी।
इसके बाद आपको आसानी से पता चल जाएगा कि आपके खाते में धन ट्रांसफर हुआ है या नहीं।
यदि आपकी पासबुक में एंट्री हो गई है, तो इसका मतलब है कि आपके खाते में धन ट्रांसफर किया गया है।
इसके अलावा, आप SMS के माध्यम से भी आसानी से जाँच सकते हैं कि आपको इस योजना का लाभ मिला है या नहीं।
राशि को ट्रांसफर करने के लिए व्यक्तियों को संदेश द्वारा अपडेट किया जाता है, इसलिए यदि आपके पास एक संदेश आया है, तो इसका मतलब है कि आपके खाते में धन जमा कर दिया गया है।
ई -श्रम पोर्टल क्या है
ई-श्रम कार्ड 1000 रुपये अब सब के घर में-ई-श्रम पोर्टल भारत केंद्र सरकार द्वारा बनाया
गया एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसके अंतर्गत भारत के सभी असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, सुविधाएं और रोजगार से संबंधित मदद की जाती है। इस पोर्टल के माध्यम से असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के कौशल के अनुसार उन्हें रोजगार प्रदान करने की मदद भारत सरकार करेगी। श्रम पोर्टल एक नेशनल डेटाबेस तैयार करेगा जिसमें श्रमिकों से जुड़ी सारी जानकारी होगी अथवा सभी श्रेणी के श्रमिकों जो असंगठित क्षेत्रों से आते हैं उनको एक साथ जोड़ा जाएगा।
ई-श्रम पोर्टल का उद्देश्य
ई-श्रम पोर्टल का मुख्य उद्देश्य भारत के असंगठित क्षेत्रों के श्रमिक जैसे स्ट्रीट वेंडर्स, प्लेटफार्म श्रमिक, घरेलू श्रमिक, निर्माण श्रमिक, कृषि श्रमिक, आदि सभी असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों का एक केंद्रित नेशनल डेटाबेस
तैयार करना है। इस पोर्टल के द्वारा श्रमिकों से जुड़ी सारी जानकारी
प्राप्त कर उनको रजिस्टर किया जाएगा। इसका उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा को नियंत्रण करना भी है। साथ ही साथ असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार प्रदान करना है। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्रीय सरकार श्रमिकों को अन्य स्कीमों और योजनाओं के तहत बहुत सी सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगी।
ई-श्रम पोर्टल विशेषताएं
ई-श्रम पोर्टल के अंतर्गत 38 करोड़ असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस तैयार किया जाएगा। जो नेशनल डेटाबेस तैयार होगा वह आधार से सीड किया जाएगा।
ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से घरेलू श्रमिकों, मजदूरों, रेहड़ी एवं पटरी वालों को तथा अन्य सभी असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को एक साथ जोड़ा जाएगा।
क्या है ई-श्रम कार्ड 1000 रुपये आना आएगा अब सब के घर में E-Shram Card in hindi
पोर्टल पर श्रमिकों से जुड़ी सभी जानकारी रजिस्टर की जाएगी। आपको बता दें कि जानकारी जैसे श्रमिकों का नाम, पता, शैक्षिक, योग्यता, परिवार की जानकारी एवं अन्य निर्धारित जानकारी प्राप्त की जाएगी।
ईशम पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं, स्कीमों के अंतर्गत सुविधाएं दी जाएंगी।
श्रमिकों के कौशल के अनुसार उनको रोजगार उपलब्ध कराने की सुविधा भी दी जाएगी।
पंजीकृत श्रमिक कि यदि किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उसे ₹200000 का बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा।
इन सबके अलावा दुर्घटनावश विकलांगता होने पर ₹200000 एवं आंशिक विकलांगता हो जाने पर 1 लाख उपलब्ध कराए जाएंगे।
पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों को काम से बांटा जाएगा जिसके अंतर्गत उन को रोजगार देने में ज्यादा सुविधा होगी।
ई श्रम कार्ड क्या है
पोर्टल के अंतर्गत श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। ईशम कार्ड जो
श्रमिकों को दिया जाएगा वह 12 अंकों का होगा। देश के किसी भी राज्य के नागरिक जो असंगठित क्षेत्रों के श्रमिक है वह ई-श्रम कार्ड बना सकते हैं। इस कार्ड की मदद से श्रमिकों को विभिन्न लाभ और सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी।
ई-श्रम पोर्टल पात्रता
ई-श्रम पोर्टल भारत के उन सभी मजदूरों/श्रमिकों के लिए है जो असंगठित क्षेत्रों से आते हैं। भारत सरकार असंगठित क्षेत्रों के सभी श्रमिकों को लाभ प्रदान करेगी।
आप जरूर जानना चाहेंगे कि भारत सरकार किन असंगठित क्षेत्रों के
श्रमिकों की मदद करेगी। तो आइए आपको बताते हैं ई-श्रम पोर्टल 2021 के लाभार्थी कौन हो सकते हैं:
- स्मॉल एंड मार्जिनल फार्मर
- एग्रीकल्चरल लेबरर्स
- कारपेंटर
- बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन के श्रमिक
- घरेलू कामगार
- नाई
- फल एवं सब्जी विक्रेता
- अखबार विक्रेता
- फिशरमैन
- पैकेजिंग एंड लेबलिंग
- मनरेगा कामगार
- आशा वर्कर्स
- लेदर वर्कर इत्यादि
ऐसे श्रमिक जो संगठित क्षेत्रों से आते हैं जिनको अच्छी और फिक्स्ड तनखा मिलती हैअथवा किसी पब्लिक या प्राइवेट सेक्टर कंपनी में काम करके सैलरी प्राप्त करते हैं, उन को इसका लाभ नहीं मिल सकेगा।
ई-श्रम पोर्टल दस्तावेज
- श्रमिक का मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- आपका आयु प्रमाण पत्र
- श्रमिक का आधार नंबर
- आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर
- सेविंग बैंक अकाउंट नंबर अथवा आईएफएससी कोड
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड से जुड़ी सारी जानकारी
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- ई-श्रम पोर्टल स्टेकहोल्डर्स
- मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी
- मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एंप्लॉयमेंट
- लाइन मिनिस्ट्रीज/डिपार्टमेंट ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट
- नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर
- अनोर्गनाइज्ड वर्कर्स एंड देयर फैमिली
- स्टेट/यूटी गवर्नमेंट
- वर्कर्स फैसिलिटेशन सेंटर एंड फील्ड ऑपरेटर
- एनपीसीआई
- यूआईडीएआई
- डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट थ्रू पोस्ट ऑफिस
- ईपीएफओ
- ईएसआईसी
- प्राइवेट सेक्टर पार्टनर
- सीएससी – एसपीवी