Karwa Chauth Mehndi : मेहंदी का रंग करना है गहरा तो ट्राई करें ये टिप्स – मेहंदी का रंग गहरा करने के कई तरीके होते हैं। यहाँ कुछ सबसे प्रसिद्ध और प्राभावी तरीके दिए गए हैं:
चीनी-नींबू का मिश्रण
मेहंदी सुखने पर चीनी और नींबू का मिश्रण लगाने से मेहंदी का रंग गहरा होता है। तथा यह तरीका बहुत से लोग अपनाते है
मेहंदी को रात भर लगे रखें
मेहंदी को अधिक समय तक सूखने देने से उसका रंग गहरा और चमकदार होता है। तथा इसे आपकी मेहँदी का रंग और खिल कर आता है
READ MORE : क्या इतना महत्तपूर्ण होता है करवाचौथ जाने इसकी मान्यताए
क्लोव या लौंग का इस्तेमाल
हाथों को धुंआ देने के लिए लौंग को अंगीठी पर जला कर उसके धुंआ से हाथों को धुंआ देने से रंग गहरा होता है।
विक्स या बाम का इस्तेमाल
मेहंदी सूखने के बाद विक्स या किसी अन्य बाम को हाथ पर लगाने से रंग गहरा होता है। इसके इस्तेमाल करने से आपकी मेहंदी का रंग काफी अच्छा आएगा।
गरम पानी से बचे
READ ALSO : इस करवाचौथ पर चाँद की तरह चमकेगी आपकी त्वचा
मेहंदी लगाने के बाद 24 घंटे तक गरम पानी से हाथ धोने से बचें। जिस दिन आपने मेहँदी लगाई है उस दिन आपको पानी से बचना चाहिए पानी से आपकी मेहंदी का रंग हल्का हो सकता है
तेल लगाना
मेहंदी सुखने के बाद जब आप मेहंदी को अपने हाथों से निकालते हैं, तो उसके बाद अपने हाथों पर सरसों का तेल या कोई अन्य तेल लगाने से रंग गहरा होता है।
इन टिप्स का इस्तेमाल करके आप अपनी मेहंदी के रंग को और भी गहरा और चमकदार बना सकते हैं।